फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाल हो पुरानी पेंशन, मिले कैशलेस की भी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से संगठन की ओर से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की जा रही है, हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। यही हाल कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी है, कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों को उक्त सुविधा का लाभ दिया जा रहा है लेकिन शिक्षकों को अभी भी इससे वंचित रखा जा रहा है, जो कि न्याय संगत नहीं है। इसके अलावा ग्रीष्म अवकाश समाप्त कर ईएल की सुविधा प्रदान की जाए, मानदेय कम से कम 25000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए, प्रदेश के सभी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति प्रदान की जाए, दूरस्थ कार्यरत शिक्षकों को 5000 रुपये मासिक दिए जाए आदि मांगे रखी गई। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से संरक्षक रामबालक व्यास, अभिनव दीक्षित, महेश कुमार गुप्ता, राजीव त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत रावत, संतोष तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें