फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक के छह गांवों में बनेंगे पंचायत भवन

विज्ञापन
पंचायत भवन पाली में भूमि पूजन करते बीडीओ अति रंजन सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के गांव में पंचायत भवन न होने से हो रही परेशानी को देखते हुए शासन ने ब्लाक के छह गांवों में पंचायत भवन बनाने की स्वीकृति दे दी है। इन भवनों के निर्माण के लिए एक करोड़ तीन लाख रुपये का बजट मिला है। स्वीकृति मिलते ही बीडीओ ने न सिर्फ ग्राम पंचायत में जगहों का चिह्नित कर लिया है बल्कि मंगलवार को ग्राम पाली में पंचायत भवन का भूमि पूजन भी किया। पंचायत भवन बनने के बाद अब ग्रामीणों को शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लाक कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के कई गांवों में पंचायत भवन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही पंचायत का अपना भवन न होने से अधिकारी गांव में या तो प्रधान के घर या फिर अपने चहेतों के घरों पर बैठते हैं। इससे विरोधी पक्ष के ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लाक या तहसील तक आना जाना पड़ता है। जिससे उनका समय के साथ-साथ किराया भी लगता है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन भी दिया था। बीडीओ ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मामले को डीएम के माध्यम से शासन को भेजा था। इसके बाद शासन ने ब्लाक के इस प्रस्ताव को न सिर्फ मंजूरी दी बल्कि ब्लाक में छह ग्राम पंचायतों में भवन बनाने के लिए बजट का भी आवंटन कर दिया।
बजट मिलते ही बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ग्राम पंचायत पाली में पंचायत भवन की आधारशिला रखते हुए भूमि पूजन किया। बीडीओ ने बताया कि छह ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं थे जिसका शासन को पूर्व में प्रस्ताव भेजा था। एक पंचायत भवन की अनुमानित लागत 17 लाख 17 हजार रुपये है, जो पंचायती राज व मनरेगा योजना से बनेगा। पंचायत भवन के निर्माण कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों को दी गई है, जो लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। इस दौरान अवर अभियंता अरविंद पाल, सचिव सिकंदर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि हरनारायण राजेश कुमार सहित ब्लाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने पंचायत भवनों का शिलान्यास किया
उरई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मंगलवार को ग्राम विरगुवा और वोहदपुरा में प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निदान के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नवनिर्मित भवनों के माध्यम से अधिकारी एक स्थान पर ही बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करा सकेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर के अलावा एसडीएम, एडीओ पंचायत, भाजपा के मनोज पालीवाल, लखन दुबे, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र कुमार सिंह, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
ग्रामीण विकास पर सरकार का पूरा ध्यान
कोंच। मंगलवार को नदीगांव के ग्राम रूपपुरा में विधायक मूलचंद्र निरंजन ने पंचायत भवन का शिलान्यास वैदिक रीति से भूमि पूजन कर किया, जबकि पिंडारी में एसडीएम अशोक कुमार ने आधारशिला रखी। रूपपुरा में विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रयत्नशील हैैं और गांवों मेें जरूरत के सभी साधन मुहैया कराने का क्रम लगातार चल रहा है। इस दौरान बीडीओ दीपक यादव, एडीओ पंचायत नरेश दुबे, जेई सुरेशकुमार पवन, सचिव रामविहारी वर्मा, प्रधान सुशीलादेवी, गोविंदनारायण दुबे, शालिग्राम पांडे, शिवकुमार, परशुराम, तेजप्रताप चंदेल, जगपाल यादव, पिंटू मिश्रा, डॉ. शुभम मिश्रा आदि रहे। इधर, ब्लाक कोंच के ग्राम पिंडारी में भी पंचायत भवन का शिलान्यास एसडीएम अशोक कुमार ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान डिंपल पालीवाल, बीडीओ शुभम बरनवाल, सचिव सुमित यादव, जेई वीर सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें