उरई। तेज रफ्तार वाहन ने काम कर घर लौट रहे पेंटर की बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गुंडेला गांव निवासी महीपत सिंह (40) पेंटर थे। बुधवार को वह काम करने के लिए मुस्करा गए थे। शाम को जब वह घर लौटते समय गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे उरई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह ही घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी राजकुमारी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि घटना हमीरपुर जिले की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।