फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तरसौर रजबहा ओवरफ्लो से खेतों में पानी भरने से सड़ रहा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। तरसौर रजबहा के 15 दिन से ओवरफ्लो होने के कारण जाइजिंगपुर पुल से लेकर छानी अहीर गांव तक कई स्थानों पर पटरी तोड़कर पानी बह रहा है। इससे किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसलें पानी में डूबकर सड़ रही हैं।
विज्ञापन


गांव छानी अहीर में स्थिति और गंभीर है। यहां रजवाहा और बरसात का पानी पूरे गांव में भर गया है। ग्रामीणों को घुटनों तक पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सेंगर ने बताया कि उन्होंने 20 बीघा धान के खेत में हाल ही में खाद डलवाई थी, लेकिन लगातार भरे पानी के कारण धान और खाद दोनों सड़ गए हैं। नहर विभाग से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीण सुरेंद्र रजावत, विवेक शुक्ला, जिलाधीश सेंगर, कल्लू सेंगर और माता रावत ने भी बताया कि उनके खेतों से होकर पानी बह रहा है, जिससे फसलें पूरी तरह चौपट हो रही हैं। इस संबंध में नहर विभाग के जेई संतोष कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। खांदी को बंद कराकर जल्द ही नहर का पानी रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें