फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोरखपुर से मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विशेष स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। इसी क्रम में मुंबई से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन रोजाना चलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन नंबर 01079 मुंबई से चलकर भोपाल के रास्ते झांसी होती हुई उरई निर्धारित समय रात के 11:30 बजे पहुंचेगी। कानपुर, लखनऊ के रास्ते गोरखपुर जाएगी। गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर लखनऊ, कानपुर के रास्ते उरई अपने निर्धारित समय रात 12:05 बजे आएगी। यह झांसी, भोपाल के रास्ते मुंबई तक जाएगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से त्योहारों में यात्रियों को आने-जाने में विशेष सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें