फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर खराब हुआ ओवरलोड ट्रक, 15 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर खराब हुआ ओवरलोड ट्रक, 15 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक की रिनियां रेलवे क्रासिंग पर सोमवार देर शाम एक ओवरलोड ट्रक रेलवे ट्रैक पर खराब हो गया। इसके चलते झांसी से कानपुर की ओर खाद लेकर जा रही मालगाड़ी को होम सिग्नल पर खड़ा करना पड़ा। ट्रक के फंसने के कारण जाम भी लग गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रक को धक्का देकर आगे बढ़ाया गया, तब जाकर रेलवे क्रासिंग बंद हुई और मालगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम भुआ की तरफ से खाद से लदी मालगाड़ी उरई की तरफ आ रही थी, जैसे ही ट्रेन शाम साढ़े सात बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास से गुजर रही थी, तभी एक ओवरलोड ट्रक रेलवे ट्रैक पर खड़ा दिखाई दिया। इसके चलते मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन को होम सिग्नल पर खड़ी कर दिया। ट्रैक पर ट्रक के फंसे होने के कारण झांसी-कानपुर की तरफ दोनों ओर जाम लग गया। जाम लगने पर गांव के लोग आगे आए और उन्होंने धक्का देकर ट्रैक से ट्रक हटवाया। इसके चलते ट्रेन करीब पंद्रह मिनट तक खड़ी रही। बाद में रेलवे क्रासिंग को बंद कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद जाम में फंसे वाहनों को भी ग्रामीणों ने किसी तरह आगे बढ़वाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें