फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कर घर से नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के खुटमुली गांव में बुधवार रात सोते समय किसान की पत्नी व बेटियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोर नगदी जेवर समेत एक लाख का माल उठा ले गए। किसान ने सुबह कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

खुटमुली गांव के किसान नत्थू पुत्र मुन्ना बुधवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। घर पर पत्नी बिटोली और दो बेटियां थीं। देर रात चोर छत से होकर घर में घुस आए और सोते समय मां व बेटियों को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। चोर सोने की तीन अंगूठी, एक जंजीर, अन्य सामान के अलावा चार हजार रुपये ले गए।
सुबह होश होने पर चोरी का पता चला। किसान ने थाने में तहरीर दे दी है। किसान ने बताया कि करीब एक लाख का माल चोर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें