फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बाइक की टक्कर से दो दिसंबर को घायल हुए सब्जी खरीदकर साइकिल से घर जा रहे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया था। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुठौद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी चैलापुर निवासी राम स्वरूप कुशवाहा (62) पुत्र लालाराम बीती दो दिसंबर की शाम साइकिल से सब्जी लेने मदारीपुर आए थे। जब वह घर जा रहे थे, तभी औरैया रोड पर बस्तेपुर बंबे के पास बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे।
उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। जहां बुधवार की रात मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें