महेवा (जालौन)। बाइक खंदक में गिरने से सोमवार रात कानपुर देहात के युवक की मौत हो गई। किसानों की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधेड़ हेलमेट नहीं लगाए था।
कानपुर देहात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी दिनेश सिंह (42) पुत्र गहवर सिंह सोमवार रात नौ बजे शाहजहांपुर प्लांट से सिकरी जा रहे थे। गोरा व महेवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। इससे दिनेश की मौत हो गई।
खेतों पर जा रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास मिले कागजों से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।