फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी तहसीलदार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। धोखाधड़ी कर महिला की हाईवे किनारे की जमीन अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरे के नाम करने पर कालपी तहसीलदार समेत पांच लोगों के खिलाफ कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। कोतवाल शिवगोपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के भभुआ गांव की रानी देवी पत्नी शिव सिंह ने कोर्ट में फरियाद की थी। इसमें बताया था कि वर्ष 2008 में उसरगांव मौजा में एक एकड़ जमीन विजय पुत्र छोटेलाल से खरीदी थी। दाखिल खारिज कर जमीन का नंबर भी अलग हो गया था। आरोप लगाया कि तहसीलदार, राजस्व कर्मियों व कुछ अन्य लोगों ने साजिश कर जमीन अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दी। जमीन जितेंद्र आदि को बेच भी दी।
रानी ने कोर्ट को बताया कि जानकारी होने पर तहसील में संपर्क किया, वहां पता चला कि पूरी जमीन दूसरे के नाम हो चुकी है। रानी ने तहसील के अधिकारियों से शिकायत की, कोतवाली में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहसीलदार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नही है, वह पता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें