फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोली से घायल युवक की मौत, गांव में तनाव व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव में जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिंग में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कुठौंद पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी कहा कि घायल की मौत हो गई है। चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। मुकदमा हत्या में तरमीम किया जाएगा। युवक की मौत की खबर फैलते गांव में तनाव व्याप्त हो गया। जिसके चलते वहां कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के खेड़ा जमलापुर में जमीन के विवाद में दो दिन पूर्व गंव के ही अशोक और कृष्ण कुमार के परिजनों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। जिसमें अशोक के भतीजे शीवेंद्र की कमर में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए झांसी ले जाया गया था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन शीवेंद्र को लेकर दिल्ली जा रहे थे, चाचा अशोक दुबे के मुताबिक तभी रास्ते में भतीजे शीवेंद्र की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर ही अशोक दुबे की ओर से दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, नृपेंद्र शुक्ला, सोनू शुक्ला के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।जिसमे आशुतोष,नृपेंद्र व सोनू शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उधर, शीवेंद्र की मौत की खबर पैलते ही तनाव में व्याप्त हो गया। इस पर कुठौंद के साथ साथ गोहन पुलिस को भी गांव में तैनात किया गया है। ग्रामीण भी किसी घटना को लेकर सशंकित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले में हीलाहवाली बरत रही है। आनन फानन में ही शनिवार की देर पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें