उरई (जालौन)। जिले में फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, गुरुवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और छह मरीज स्वस्थ हुए। उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। 527 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
नए संक्रमितों के साथ मरीजों की संख्या 3724 पहुंच गई है। इसमें 3594 लोग ठीक हो चुके हैं और 86 का इलाज चल रहा है। 44 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कांटेक्ट ट्रेसिंग में मौखरी गांव के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पटेलनगर की एक महिला, राजेंद्रनगर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
जबकि पूल टेस्टिंग में किरवाहा के एक, महेबा, देवगांव, रुदावली, रामपुरा, गालमपुरा, सरावन, बघौरा, रामनगर, डकोर के एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया के मुताबिक, जहां भी केस मिले है, उनके घर व आसपास सैनिटाइजेशन के साथ उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।