फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित कोटा बहाली की पेशबंदी में ्उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। ग्राम सदूपुरा के निलंबित कोटे को बहाल कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया और कहा कि पूर्व कोटेदार उन्हें हर महीने राशन मुहैया कराता रहा है, जबकि उसकी दुकान निलंबित करके खुर्द गांव से अटैच कर दिया गया है जो काफी दूर होनेे से दिक्कत होती हैै।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार ने सदूपुरा की दुकान अनियमितताओं के चलते निलंबित कर खुर्द गांव से अटैच कर दिया था। सदूपुरा की संतोषी, गीता देवी, भूरी, फूलकुंवर, आशीष आदि ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि उन्हें सदूपुरा के कोटेदार नियमित तौर पर राशन मुहैया कराते रहे हैं और उन्हें कोटेेदार सेे शिकायत नहीं है।
लिहाजा दिसंबर माह का राशन सदूपुरा के कोटेदार से वितरित कराया जाए। महिलाओं की मांग को एसडीएम ने खारिज कर दिया। उन्होंने खुर्द आने जाने में परेशानी को देखते हुए उन्होंनेे आपूर्ति निरीक्षक को लिखा कि जो भी निकट का गांव हो वहां यदि संभव हो तो सदूपुरा को अटैच कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें