कुठौंद (जालौन)। कस्बे के दृष्टिहीन दिव्यांग मोनू सिंह को सोमवार को लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजत पदक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
मोनू सिंह ने डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से एमए राजनीति शास्त्र में 75.88 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। मोनू बचपन से ही होनहार रहा है। नगर में कहीं आना जाना हो तो वहां सुगमता से पहुंच जाता है। एक बार आवाज सुनने के बाद सामने वाले व्यक्ति को आसानी से पहचान लेता है।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा स्पर्श राजकीय इंटर कॉलेज बांदा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। मोनू पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। दिव्यांगों को और अधिक सुविधाएं मिले इसके लिए समय समय पर मजबूती के साथ उचित माध्यम से मांग भी करता चला आ रहा है। मोनू ने कहा कि वह प्रोफेसर बनकर बेसहारा एवं दिव्यांगों की मदद करेंगे।