उरई/कालपी (जालौन)। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से विजयी सपा प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव और उनके साथ रहे लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल का शनिवार को झांसी से लखनऊ जाते समय जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी के नेतृत्व में सपाइयों ने स्वागत किया। डॉ मानसिंह ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि संगठन और जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीवन वाल्मीकि, आनंद ठाकुर, शैलेंद्र श्रीवास आदि रहे।
कालपी यमुना पुल पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी की अगुवाई में सभासद अरविंद यादव, गुलाब सिंह यादव, संतराम यादव ने स्वागत किया।
कोंच संवाद के अनुसार, डॉ. मानसिंह की जीत पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में महंत कृष्णपाल सिंह, नगर अध्यक्ष छोटू टाइगर, अंकुर यादव, आत्मप्रकाश, हाजी रहम इलाही कुरैशी, विशाल गिरवासिया, डॉ. शिवम यादव, कपिल राय, रिहान सिद्दीकी, विकास पटेल, सुनील कुशवाहा, रवि यादव ने खुशी जताई। माधौगढ़ संवाद के अनुसार
प्रबल प्रताप सिंह, अमर सिंह, राजकुमार,हेमंत प्रजापति, कपूर यादव, छोटे यादव, दीपू सेंगर, विक्रम सिंह, सत्यपाल कुशवाहा, जितेंद्र यादव, अनिल राठौर, आशुतोष दुबे खुशी जताई।
जालौन संवाद के अनुसार नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी के नेतृत्व में कैलाश यादव, शिवनारायण वर्मा, सभासद इकबाल सिद्दीकी, सभासद विनय श्रीवास्तव, सोमिल याज्ञिक, अरविंद यादव, वैभव श्रीवास्तव आदि ने मिठाई बांटी।
कॉलेज की जमीन पर कब्जा का आरोप निराधार
सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर ने दी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि गांधी इंटर कालेज की जमीन पर कब्जा का आरोप निराधार है। मेरी राजनैतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि मकान निर्माण कार्य के चलते कालेज परिसर में निर्माण सामग्री रखवा दी थी और खेल मैदान की ओर दरवाजा खोल लिया था। निर्माण कार्य पूरा होने पर दरवाजा बंद कर दिया जाएगा। कुछ लोग खुन्नस के चलते कालेज प्रबंधतंत्र को गुमराह कर कुचक्र रच रहे हैं। वार्ता में अतर सिंह, अमर सिंह, समर सिंह, जमालुद्दीन, पृथ्वी सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह, वेद यादव, संतोष कोरी आदि रहे।