घटनास्थल पर मौजूद प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार व पुलिस।
- फोटो : ORAI
घायल को देख प्रभारी मंत्री ने रुकवाई गाड़ी, भिजवाया अस्पताल
कुठौंद थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी वृद्धा
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुठौंद। शिक्षकों को नियुक्तिपत्र देने उरई जा रहीं प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने हादसे में घायल महिला को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। पास जाकर घायल वृद्धा का हाल जाना और उसे थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज कराया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव निवासी श्रीकुंवर (60) पत्नी गयाप्रसाद शनिवार को नाती के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थीं। कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा घायल हो गईं। इसी बीच प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार अधिकारियों के साथ उधर से निकलीं। प्रभारीमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल के पास जाकर उसका हाल जाना। इसके बाद साथ में चल रहे कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार की गाड़ी से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।