फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पारिवारिक कलह में युवक ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पारिवारिक विवाद में युवक ने घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब युवक को लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र कुकरगांव निवासी भागचंद्र (23) पुत्र रमेश ने शुक्रवार की देर रात पारिवारिक विवाद के चलते कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक का पत्नी से एक सप्ताह पहले विवाद हो गया था।
इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। शुक्रवार को भी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। इसी के चलते देर रात फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे दरोगा शशांक वाजपेई ने बताया कि युवक टीबी का मरीज था और उसका उपचार चल रहा था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें