उरई (जालौन)। जिले में गुरुवार को कोरोना के दस नए मरीज और मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3603 हो गई है। इसमें 3425 ठीक हो चुके हैं और 135 का इलाज चल रहा है। 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को गोपालगंज में एक, तुलसीनगर में दो, सिरसाकलार में एक, पटेलनगर कोंच में एक, पहाड़गांव में एक, रामनगर में तीन और आफीसर कालोनी में एक महिला पॉजिटिव मिली।
22 मरीज स्वस्थ हो गए, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 551 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।