फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज जमीन पर कब्जे के मामले ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
गांधी इंटर कालेज में वार्ता करती प्रबंधिका इंदु शर्मा, प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल व कामरेड कै - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज की प्रबंधक इंदु शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ रविशंकर अग्रवाल ने सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा पर कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कॉलेज में गुरुवार को प्रेसवार्ता में प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बताया कि पूर्व विधायक ने अपने मकान में कालेज के क्रीड़ा स्थल की ओर दरवाजा और खिड़की लगा लिया है। इससे स्पष्ट है कि वह कालेज की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने कालेज परिसर में लगे हरे वृक्षों को भी काट डाला है। मना करने पर भी कब्जा नहीं हटा रहे हैं। शिक्षक और सपा नेता प्रदीप दीक्षित ने कहा कि अगर पूर्व विधायक ने चौबीस घंटे में कब्जा नहीं हटाया तो पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत करेंगे। इस संबंध में पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि कालेज की जमीन पर कब्जा करने की मंशा नहीं है। राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है। प्रेसवार्ता में अशोक गुप्ता महाबली और कामरेड कैलाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें