विकास भवन में बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक में शहर के जाम की समस्या उठी। व्यापारियों ने प्रमुख मार्गों पर दिन भर जाम रहता है, इससे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय कर दिया जाए।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। इसमें बताया गया कि कुछ प्रतिष्ठानों पर कैमरे लग गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगवाने के लिए ईओ ने जगह तय की है। उपायुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर ने एक जनपद, एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार ऋ ण योजना की प्रगति की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर योजनाओं की फाइलें बैंकों में लंबित हैं। डीएम ने एलडीएम को बैंक प्रबंधकों से संपर्क कर ऋण स्वीकृति दिलाने को कहा। सीओ सदर संतोष कुमार, अध्यक्ष हाथ कागज संघ नरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।