उरई (जालौन)। अक्षय नवमी पर महिलाओं ने शहर के बगीचों और मंदिरों में लगे आंवला के पेड़ की पूजा कर पति व पुत्र की लंबी आयु के साथ सुख समृद्धि की कामना की। पेड़ के नीचे बैठकर भोजन भी किया।
शहर के माहिल तालाब पर, गांधी इंटर कालेज, क्षीर सागर आदि स्थानों पर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ पहुंचीं। आंवला के पेड़ की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा और कथा सुनी। आंवले पेड़ों के नीचे सुबह से दोपहर तक महिलाओं की भीड़ रही।