फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पड़ा मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में हादसे में घायल हुए बाइक सवार का शव रविवार को गोरन के पास नहर में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन के पास से पुल के नीचे नहर में रविवार सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि 15 नवंबर को चितगवां जिला टीकमगढ़ नहर पुल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
बाइक पर सवार टिकमगढ़ के पलेरा गांव निवासी करन अहिरवार (43) व उसका साथी नहर में गिर पड़े थे। एक तेज बहाव में करन बह गया था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे। नहर में मिले शव की शिनाख्त करन के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें