कुठौंद (जालौन)। सूने घर में चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर व नगदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर घर पहुंचे गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कस्बा निवासी जगतनारायण पुत्र रामकुमार ने शनिवार को खेती बाड़ी के काम से परिवार के साथ गांव भोजापुर गए थे। रात मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। चोर से 2 तोला सोना व पांच तोला चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गृह स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोरों की लोहा मशीन व पेचकस घर में मिला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।