कोंच (जालौन)। बाइक की टक्कर से सड़क पर खड़े किशोर की मौत हो गई। किशोर मोपेड से नाना के साथ देवी मंदिर जा रहा था। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला।
ग्राम कैलिया निवासी दीपांशु राठौर (15) पुत्र अखिलेश बृहस्पतिवा की सुबह अपने नाना नारायण दास के साथ मोपेड से सलैया वाली देवी जा रहा था।
तभी रास्ते में ग्राम चटसारी के समीप नारायण दास को लघुशंका लगी तो वह खेतों में चले गए और दीपांशु सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने दीपांशु को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है।