कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला हरीगंज में दुर्गा मंदिर के पास चारा लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिससे तीन बच्चे दब गए, जिससे हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली के नीचे दबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला व अस्पताल लेकर पहुंचे। हरीगंज निवासी गोलू (6) पुत्र कालीचरण, अंशु (7) पुत्र राजेंद्र, अर्चना (4) पुत्री राजेंद्र को मामूली चोट आई थी।
डॉक्टर ने परिजनों को बुलाकर बच्चे उनके सुपुर्द कर दिया। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। ट्राली बेकाबू होकर पलट गई थी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)