फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में राज मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। माधौगढ़ क्षेत्र में रविवार शाम को दो बाइक आमने सामने टकरा गईं। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से राजमिस्त्री के सिर में गंभीर चोटें लगीं, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी सुरवली निवासी राजमिस्त्री राजू (50) पुत्र गोपी सिंह माधौगढ़ में एक मकान बना रहा था। रविवार शाम को काम करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम गदराई के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक उसकी बाइक से टकरा गई।
हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजू के दो पुत्रियां और दो छोटेे पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें