उरई (जालौन)। जिले में फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढने लगी है। सोमवार को 25 नए केस सामने आए है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3027 हो गई है। जिसमें 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 2817 ठीक हो चुके हैं। इस समय 175 एक्टिव केस है। आज कोरोना को हराने वाले 21 लोगों को छुट्टी दे दी गई। 621 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी की गई सूची के मुताबिक, सोमवार को कोंच सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इंदिरानगर के तीन, रामनगर के दो, बिरगुआ, कृष्णानगर, राजेंद्रनगर के एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पूल टेस्टिंग में 16 व्यक्ति संक्रमित मिले है। सीएमओ ने बताया कि जहां संक्रमित व्यक्ति मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराने के साथ संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।