फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में किसानों की हो रही अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सपा के जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और महिला सभा की मासिक बैठक सोमवार को हुई। इसमें पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं और पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। भाजपा सरकार पर किसानों की समस्या की अनदेखी के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन

महिला सभा की जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन ने कहा कि भाजपा शासन में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। किसानों की भी अनदेखी की जा रही है। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों को खाद, बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक, स्नातक विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत के लिए जुटने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की।
अनुसूचित जाति सभा के जिलाध्यक्ष जीवन प्रताप बाल्मीकि एवं पिछड़ा वर्ग सभा के जिलाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। बैठक में अतर सिंह, केके प्रजापति, छुन्ना यादव, आशुतोष गोस्वामी, शैलेंद्र, गणेश सोनी, शिवम ओझा, संतोष, पवन कुशवाहा, अजय गौतम, तेज प्रताप,उमेश, आलोक महान, गौरी सोनी, मीरा राठौर, किरन, भानू वर्मा आदि रहे। संचालन कमलेश राठौर ने किया।
विज्ञापन

सपा की मासिक बैठक में चर्चा
कदौरा। सपा नगर अध्यक्ष इस्तियाक अली के आवास में हुई मासिक बैठक में में नगर अध्यक्ष इस्तियाक अली ने कहा कि वर्तमान में किसान अन्ना समस्या बीज के लिए जूझ रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ कागजों में गोशाला चला रही है।
नगर उपाध्यक्ष नौशाद अली ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत के साथ आगामी विस चुनाव के लिए जुटना है, ताकि हर बूथ जीता जा सके। कहा कि किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर विजय निस्वा, गुड्डू महेवा, रामरूप यादव, अमित खान, अजित यादव, साकिर नेता, अभिषेक पुरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें