फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में आज स्वास्थ्य केंद्रों में होगी होगी गर्भवती की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में प्रत्येक महीने की 9 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। सोमवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें गर्भवती महिलाएं जाकर अपनी मुफ्त जांच करा सकती हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम डॉ प्रेमप्रताप ने बताया कि गर्भवती महिलाएं जरूरत पर अस्पताल आ रही हैं लेकिन कोरोना के कारण नियमित जांच के लिए अस्पताल आने में परहेज कर रहे हैं। गर्भावस्था और प्रसव के समय मातृ एवं शिशु दोनों की बेहतरी के लिए प्रसव पूर्व जांच बहुत ही जरूरी है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान सतर्कता बरतने, मां बनने का एहसास दिलाया जाता है। स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी जांच और सुविधाएं निशुल्क हैं। गर्भवतियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं कोरोना से घबराएं नहीं, बस सावधानी रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण और जांच के लिए जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें