फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने खोए भट्टियों में की छापेमारी

विज्ञापन
घी नष्ट कराती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दीपावली पर मिलावट खोरों पर सिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जांच अभियान चलाया। कई जगह मिलवटी खोया, दूध और घी नष्ट कराया और उनके नमूने भी लिए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कुठौंद ब्लॉक के ग्राम अतरछला में संचालित खोया भटट्ी में जांच की गई। भटट्ी से क्रीम, घी, दूध का नमूना लिया गया व मौके पर मौजूद 10 किलो घी को मिलावट के संदेह पर नष्ट कराया। मदारीपुर में अवैध रूप से संचालित खोया भटट्ी पर खोया, दूध, क्रीम का नमूना लिया। 20 किलोग्राम दूध क्रीम, 300 किलो खोया नष्ट कराया। भटट्ी में लाइसेंस न पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नोटिस जारी की गई।
निजामपुर पहुंची भट्टी संचालक ने टीम को निरीक्षण से रोका तो कुठौंद थाने में तहरीर दी गई। जालौन में मोहल्ला रावतान में अमित किराना स्टोर से सुगंधित सुपाड़ी का नमूना लेकर 15 पैकेट सुपाड़ी जप्त की। दुकान में लाइसेंस न होने पर नोटिस जारी की गई। कोंच के धगुवा स्थित डेरी से दूध व कोंच के मार्केंडेय चौराहे स्थिति कैलाश अग्निहोत्री स्वीट से पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें