कालपी (जालौन)। खेल कार्यक्रमों से युवा वर्ग को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है, जिससे वह आगे चलकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करता है। उक्त बात विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह जादौन ने प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।
महाकाल फिजिकल एकेडमी धरमपुर द्वारा दो दिवसीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता महर्षि वेद व्यास स्कूल बगिया देवकली में आयोजित की गई। सात किमी दौड़ में सत्य दीक्षित प्रथम, गोलू कुमार द्वितीय व राजा सिंह तृतीय स्थान पर रहे। तीन किमी दौड़ में जागेश प्रथम, कुलदीप द्वितीय, प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे।
विधायक प्रतिनिधि जादौन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर निषाद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री रिसाल सिंह कुटरा, सभासद सुरजीत सिंह और रामजी रामसखा आदि ने नगद व स्मृति चिन्ह भेंट किए।
आयोजक समिति ने बताया कि रविवार (आज) को 16 सौ मीटर व दो किमी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर माता प्रसाद, भारत सिंह, निर्मल निषाद, कुलदीप, अंकित कुमार, कल्लू साहू, शशि देवी, कपिल फौजी, अनिल कुमार, विपिन यादव, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)