फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि छात्र समेत 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल होने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी बाला प्रसाद (82) रविवार की रात आठ बजे औरैया मार्ग पर स्थित दुकान पर जा रहे थे। रात के अंधेरे में सड़क पार करते समय अचानक किसी वाहन टक्कर मार दी, जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन कानपुर में इलाज की दौरान मौत हो गई।
उधर, सोमवार की सुबह घुआताल निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव अपने नाती कक्षा नौ के छात्र प्रशांत उर्फ गोलू को बाइक से उरई मार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। स्कूल से पहले ही उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाबा और नाती दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
उधर, भवानीराम निवासी संतोष बाइक से औरैया की ओर जा रहे थे और बस्तेपुर निवासी कुलदीप जालौन की ओर आ रहे थे। तभी सहाव मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चुटहिल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें