कोंच (जालौन)। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार रात रामलीला भवन श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया।
गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नमन चतुर्वेदी ने प्रभु श्रीराम और सीता को सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर राज तिलक कर आरती उतारी। लोगों ने भव्य और अनुपम राम दरबार की छवि अपनी आंखों में बसाई। रामलीला के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रात: बेेला में सभी पांचों मूर्तियों को भावपूर्ण विदाई देकर घरों को रवाना किया। श्रीराम ने अयोध्या आए विभीषण, सुग्रीव, अंगद, निषादराज गुह, जामवंत, आदि को उपहार देकर विदा किया। आनंद के क्षण में बैंड बाजे बजे और गोले दाग कर नगरवासियों को श्रीराम राज्याभिषेक का समाचार मध्य रात्रि में ही दिया गया।
गंगाचरण वाजपेयी, मिथलेश गुप्ता, प्रतीक मिश्रा, संजय सोनी, केशव बबेले, सुधीर सोनी, नवनीत गुप्ता, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अतुल चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र तिवारी, सभासद अमित यादव, संतोष तिवारी, मुन्नालाल चौधरी, रामसहाय सेठ, सतीश राठौर, अभिषेक रिछारिया, अमित नगाइच, साकेत पटैैरया, पवन अग्रवाल, भोले अग्रवाल, अवधविहारी स्वर्णकार, केके स्वर्णकार, सतीश पाटकार, डॉ. मृदुल दांतरे ने राम दरबार की झांकी की आरती उतारी। समिति की ओर से तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल इमरान खान, एसएसआई राजेश सिंह को सम्मानित किया गया।