फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार सौदा न देने पर पिता पुत्र ने दुकानदार को पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उधार सौदा न देने पर पिता-पुत्र ने दुकानदार पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई उनकी पत्नी से भी मारपीट की। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम इकहरा निवासी खचेरे पुत्र मोतीलाल ने गांव में परचून की दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार रात 9:30 बजे दुकान पर पुत्र दीपक बैठा था। इस दौरान गांव के ओमप्रकाश व उनके बेटे गोलू ने उधार सौदा मांगा। बेटे ने देने से मना कर दिया तो दोनों ने गाली, गलौज कर दीपक की लाठी, डंडों पिटाई कर दी। बचाने आई गर्भवती बहू कोमल की पिटाई की और उसे लात भी मार दी।
अनुरुद्ध की पत्नी रजनी को भी पीटा। कोमल को उरई में भर्ती कराया गया है। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर जान की धमकी देकर भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें