फोटो-20--रामलीला भवन पर यज्ञ करते राम और सीता, साथ में लक्ष्मण। संवाद
राज्याभिषेक से पहले श्रीराम ने किया यज्ञ
भ्रमण के दौरान जुगल विहार में किया गया भगवान का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला में राज्याभिषेक से पहले श्रीराम ने माता सीता और लक्ष्मण के साथ यज्ञ किया। गुरुवार की रात नगर भ्रमण में पांचों सजीव श्रीविग्रह रामलीला समिति के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमदास रिछारिया के आवास जुगल विहार पहुंचे जहां उनका भव्य श्याममोहन, राममोहन, अनिल आदि ने आरती उतारकर स्वागत किया।
ज्वालाप्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व में संजय रावत, लल्लूराम मिश्रा आदि ने यज्ञ कराया। नगर के सभी मंदिरों के प्रतिनिधियों और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। रामलीला समिति अध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, मंत्री संजय सोनी, विजय गुप्ता, नितिन अग्रवाल, रमेश तिवारी, सुधीर सोनी, अतुल चतुर्वेदी, सीनरी विभाग के संतोष तिवारी, मुन्नालाल, नवनीत गुप्ता, राहुल राठौर, भोले अग्रवाल, लालताप्रसाद, रामबिहारी, गुड्डन पाटकार, मारुतिनंदन, संतोष, बॉबी, चुन्ना,विशाल अग्रवाल आदि रहे।
विशाल अध्यक्ष माधव चुने गए बाल रामलीला समिति के मंत्री
उपाध्यक्ष हरिओम यादव, कोषाध्यक्ष बने मृदुल दांतरे
कोंच। प्रताप नगर स्थित श्री बाल रामलीला समिति के रंगमंच पर गुरुवार की देर शाम कमेटी की आमसभा की बैठक नगर पालिका परिषद के सभासद एवं समिति के संरक्षक धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी समय में रामलीला के सफल संचालन के लिए नवीन रामलीला समिति का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से सरंक्षक धर्मेंद्र यादव व रुचिर रस्तोगी बनाए गए। जबकि अध्यक्ष पालिका सभासद विशाल गिरवासिया व मंत्री माधव यादव को चुना गया। उपाध्यक्ष हरिओम यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. मृदुल दांतरे को चुना गया है।
रामलीला आयोजन से जुड़े लोगों में यशोदानंदन, सुभाषचंद्र, सीताराम, रामकिशोर पुरोहित, अरुण वाजपेयी, दीपक मिश्रा, सुरेश अग्रवाल,नंदराम, मुन्नू निरंजन, चंद्रप्रकाश गोयल, रामदास, राममोहन अग्रवाल, धनु राठौर, अंचल बिलैया, पवन दांतरे, मारुतिनंदन, जहीरुद्दीन काजी, सनी मंसूरी, मंगल, अर्जुन, धोनी, शुभ यादव, गुल्ले राठौर की मौजूदगी में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।