उरई/कालपी/एट/जालौन। गली-गली सज गई, शहर-शहर सज गया, आए नबी प्यारे नबी मेरा भी घर सज गया। मरहबा या मुस्तफास मुस्तफा से प्यार है, दिल से यह इकरार है, हर कोई मीलादुन्नबी करने को तैयार है। गुरुवार रात मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में घर, गलियों, चौक-चौराहों और मस्जिद में रोशनी कर अल्लाह के नबी मुहम्मद साहब का जन्म दिवस पर मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण जुलूस-ए-मुहम्मदी नहीं निकाला गया।
नगर के अथाई मैदान में मुमताज फल वालों व मोहल्ला प्रेमनगर में दोस्ताना कमेटी ने जश्ने चिरागा किया। अंजुमन फिदायाने रसूल कमेटी के सदर शाही इमाम फिरोज अली रहमानी, संयोजक हाफिज जमीर कादरी, शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती व दादूपुरा जामा मस्जिद के इमाम युसुफ कादरी व कुरैशयान मस्जिद के इमाम हाफिज अनवार बरकाती ने कोरोना महामारी की गाइडलाइन के अनुसार मस्जिदों में जश्ने चिरागा व ईद मिलादुन्ननबी का आयोजन किया।
कालपी में सुबह 4 बजे बड़ी मस्जिद के मुख्य गेट पर लोगों ने मोमबत्तियां व दीये जलाए। काजी कारी शमसुद्दीन रहमानी और बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज इरशाद अशरफी ने हाथों से झंडा फहराया। एट में हाफिज इकलाख शाह, हाफिज सलमान चिश्ती ने आदि ने जश्न मनाया।
जालौन में घरों में सजावट कर सुबह से ही फातिहा और दुआओं का दौर चलता रहा। सुब्हानी जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मीलादे मुस्तफा का आयोजन हुआ। चिमनदुबे वाली मस्जिद, नारोभास्कर स्थित सुब्हानी जामा मस्जिद, तोपखाना स्थित बड़ी ईदगाह, तकिया वाली मस्जिद में तकरीर हुई। गोहन थाना क्षेत्र के गांवों में भी कार्यक्रम हुए।
जश्न ए चिरागा पर फूलों की बारिश
उरई। शहर में होने वाले जश्ने चिरागा की जियारत करने वालों पर इंतजामिया कमेटियों की ओर से फूलों की बारिश की गई। शहर के लोगों ने भी इंतजामिया कमेटियों के लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
मूक बधिर, दिव्यांगों को फल बांटे
उरई। समाजसेवी यूसुफ अंसारी के नेतृत्व व महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी के मुख्य आतिथ्य में मूक बधिरों व विकलांगों को फल बांटे। हलीम अंसारी, सतीश वर्मा, नफीस अहमद, तौफीक आलम, नबीउददीन, इस्माल अंसारी, शुएब अहमद आदि मौजूद रहे।(संवाद)
मुहम्मद साहब के उसूलों पर चलने में ही भलाई
मुहम्मदाबाद। अहमद हुसैन के आवास पर तकरीर करते हुए शहर से आए कारी मौलाना शमसुल कमर ने कहा कि मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन का पैगाम दिया। मिलकर रहने की तालीम दी है और दुनिया में इंसाफ कायम किया। जुलूस रहमानिया भी निकाला गया। मौलान शफीक, इरफान मौलवी, हाफिज अंसार, जैनुल आब्दीन, रिसालत बाबा, न्यामत उल्ला, इमाम बख्श हैदर, उम्मेद अली आदि रहे।
कोंच में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
कोंच। नगर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी को मस्जिद जीनतुल इस्लाम तिलकनगर में मस्जिद कुरैशियान के पेश इमाम कारी असलम रजा ने हरी झंडी दिखाई। सदर हाजी रहम इलाही कुरैशी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया और उनकी सदारत में जुलूस आगे चला। तंजीम सीरत-ए-गुलामाने मुस्तफा के कार्यकर्ता ने व्यवस्था संभाली। हाजी जियाउद्दीन, हाफिज काजिम अली, काजी असनाथ राजा, काजी तौहीद, मौलाना नाजिम अली, हाफिज सुल्तान रजा, हाफिज शाहनवाज रजा, हाफिज शहबाज रजा, गुफरान आजम, अफसर रजा, रईस, मौजइन, इरशाद, सद्दाम हुसैन, कुरैशी, इमरान रजा, नन्नू कुरैशी, इस्लाम बाबा आदि जुलूस में शामिल रहे। सीओ राहुल पांडे, एसएसआई राजेश सिंह आदि मुस्तैद रहे।