एट (जालौन)। ग्राम पिरौना के पास हमीरपुर शाखा नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों एकड़ फसलें डूब गईं। किसानों का आरोप है कि कई दिन से नहर ओवरफ्लो थी, इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
नहर पिरौना के पास गुरुवार सुबह नहर की पटरी कट गई। किसान खेतों पर पहुंचे तो चना, मटर, गेहूं आदि फसल में पानी भरा था। ईगुई मौजे के ज्यादातर खेत तालाब बन गए हैं। किसान आत्माराम की 5 बीघा मैंथा, जयराम अहिरवार की 8 बीघा मटर, शिवनारायण अहिरवार की 6 बीघा सब्जी, सीताराम, गजराज, श्रीप्रकाश, कालका की 20 बीघा मटर, टीकाराम, फूलसिंह, सरजूप्रसाद, गंगाप्रसाद की 15 बीघा मटर, पिरौना के गनेश की 4 बीघा, ब्रजपाल की 6 बीघा, प्रदीप की 6 बीघा, महेश चंद्र तिवारी, घनश्याम की 2 बीघा मटर की फसल में भी पानी भर गया है।
किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों के नुकसान मौके पर नहर विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने से किसानों में नाराजगी है।