फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र का बेटा तीन दिन से लापता, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे के मोहल्ला मैथिलीशरण नगर से तीन दिन पूर्व दोपहर घर से किशोर लापता हो गया। भीमनगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र मां के घर लौटने पर पुत्र के न मिलने से अनहोनी की शंका हुई। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तीन दिन तक खोजबीन की। किशोर के न मिलने पर किशोर के बाबा ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि तहरीर आ गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मैथिलीशरणनगर निवासी विशंभर सिंह पुत्र रामबाबू सिंह ट्रक चलाते है। पत्नी प्रीति प्राथमिक विद्यालय भीमनगर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। 23 जुलाई गुरुवार को प्रीति सुबह विद्यालय चली गई। लौटकर घर आने पर बेटा विवेक (16) गायब था। प्रीति ने बेटी नंदनी व बेटे विशाल से भाई विवेक के बारे में जानकारी की। भाई
बहन द्वारा जानकारी न देने पर प्रीति ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तीन दिन तक रिश्तेदारी में काफी खोजबीन के बाद विवेक की कोई जानकारी नहीं हो सकी। विवेक के बाबा रामबाबू ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी है। परिजनों के मुताबिक, विवेक कस्बे के ही वीना विद्यापीठ में कक्षा 11 वीं का छात्र है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें