फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे से नहीं हटे अन्ना, आए दिन होते है हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी हाईवे अन्ना जानवरों की धमाचौकड़ी जारी है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। कई बार जिले के आला अधिकारियों ने पुलिस व तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे पर अन्ना जानवरों के विचरण पर पूर्णता रोक लगाई जाए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं अन्ना जानवरों से मुक्ति न मिलने से क्षेत्र के किसान भी परेशान है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा आवारा गायों के लिए हर ग्राम पंचायत में गोशालाएं खोली गई है। इसके साथ ही निर्देश दिए है कि जो भी व्यक्ति आवारा गायों को पालेगा उनको 30 प्रति गाय के हिसाब से 900 पर महीना अनुदान दिया जाएगा। इन सभी योजनाओं के बावजूद भी नेशनल हाईवे पर आवारा गोवंश का विचरण नहीं रुक रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। स्थिति यह है कि दिन भर आटा हाईवे पर सैकड़ों गायों का झुंड बना रहता है, जिससे आए दिन
हादसे होते रहते है। इसके साथ ही अन्ना गया क्षेत्र के किसानों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। कई बार तो गाय लोगों के खेतों में घुसकर बड़ी मात्रा में उनका नुकसान कर देती हैं, लेकिन सरकारी मशीनरी सब कुछ जानते हुए भी इन बातों से अनजान बनी हुई है। गोवंशों से मुक्ति न मिलने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें