फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेढां पुलिस ने टॉपटेन अपराधी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। रेढर पुलिस ने दबिश देकर टॉप टेन सूची में शामिल शातिर अपराधी को तमंचा और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार के निर्देश शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू है। रेढर थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने टॉपटेन की सूची में दर्ज अपराधी अरविंद चौबे पुत्र जगदीश निवासी नावली को शुक्रवार शाम 315 बोर के तमंचे व तीन कारतूस के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शातिर के खिलाफ 2013 से 2019 के बीच 15 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शातिर को पकड़ने में टीम में दरोगा दौलत शाक्य, दरोगा अमित सिंह, सिपाही शिव किशोर पटेल, गिरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें