कालपी। कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला का आरोप है कि शुक्रवार की रात घर में कुछ लोग बुरी नियत से घुसे और उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर रात में एकत्रित हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने उसे बचाया व एक व्यक्ति को मौके से दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ जबरन घर में घुसने और तमंचे के बल पर दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी। कुछ घन्टे बाद पुलिस से हुई वार्ता के बाद महिला ने मारपीट, अभद्रता व धक्का मुक्की की दूसरी तहरीर पुलिस को दी। घटना को लेकर रात भर गांव में बबाल मचा रहा। बताया गया कि पकड़े गए व्यक्ति की भी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। जिससे उसे भी काफी चोटें आई हैं। इसके बाद भी थाना पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। जिससे पीड़ित महिला को जान का भी खतरा हो सकता है।
आठ पर एससी एसटी की कार्रवाई
सरावन। गोहन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस ने बताया कि रमाकांत दोहरे पुत्र ओमप्रकाश दोहरे खेत से चारे की गठरी लेकर आ रहा था और सामने से बंटन सिंह पुत्र सरनाम सिंह भी चारे की गठरी लेकर आ रहा था जिससे गांव में रास्ता छोटा होने के कारण एक दूसरे के चारे की गठरी का धक्का लग गया। जिससे बंटन सिंह गिर गया। जिससे बंटन सिंहए रमाकांत को गाली गलौज करने लगे रमाकांत ने इसका विरोध किया तो दोनों और उसके साथियों ने मारपीट कर दी।जिससे रमाकांत गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित रमाकांत ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज का गोहन थाना में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर गोहन थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने धारा मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत बंटन सिंह पुत्र सरनाम सिंह, टिंकू, जितेंद्र, नंदू, रोहित, नागेंद्र, संजू, अरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संवाद