फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ती एक्सयूवी में लगी आग, कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच-उरई रोड पर ग्राम कैथी के पास तेज रफ्तार जा रही एक्सयूवी गाड़ी में अचानक आग लग गई। जिससेे गाड़ी में बैठी सवारियों के पसीने छूट गए और उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। जिसने भी हादसा देखा उसका दिल दहल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात लगभग नौै बजेे एक परिवार उरई से एक शादी समारोह से लौट रहे पांच लोग एक्सयूवी गाड़ी से अपने घर आलमपुर जा रहे थे तभी उरई रोड पर ग्राम कैथी के निकट अचानक ही चलती गाड़ी के आगे वाले हिस्से में आग लग गई। जिससे गाड़ी में बैठी सवारियों में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। जब तक कुछ समय पाते तब तक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगी। बच्चों सहित सभी सवारियों ने गाड़ी में से छलांग लगा कर
अपनी जान बचाई। आग को बढ़ता देख ड्राइवर ने सभी को आगाह कर सबसे पहले कार की स्पीड कम की और फिर उसे किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद जलती हुई गाड़ी से कार सवारों ने कूद कर अपनी जान बचाई। कार सवार रिजवान, हालील, जब्बार, नाजिश, परवीन निवासी आलमपुर मध्यप्रदेश ने बाहर आकर पुलिस को सूचना
विज्ञापन

दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर सर्विस के प्रभारी ऊदल सिंह, फायरमैन दर्शन सिंह, रणधीर सिंह, रवि ने आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। बच्चे सड़क पर खड़े होकर परिजनों से लिपटकर रोते बिलखते रहे, गाड़ी में बैठे लोगों की बदहवासी भी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। पुलिस ने सभी के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम कराकर उन्हें घरों को भेजा। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग किस कारण से लगी, अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें