कदौरा। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल से भगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोरोना जांच का हवाला देकर उन्हें अस्पताल से भगा दिया गया, जबकि प्रसूता की कोरोना जांच दो दिन पहले ही हो चुकी है। प्रसूता के पति ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी सहित मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।
ग्राम बबीना निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी प्रियंका को 22 जुलाई को सुबह 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए तो ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने उससे कोरोना जांच कराने के लिए उरई जाने के लिए कहा तो प्रदीप ने उससे कोविड 19 की जांच 19 जुलाई को कराने की बात कही और जांच रिपोर्ट की रसीद भी दिखाई। इस पर भी कर्मियों ने अभद्रता कर उन दोनों को अस्पताल से भगा दिया। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।