फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास दो पक्षों में संर्घष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। लेनदेन के विवाद में सागर चौकी के निकट दो पक्षों मे ंजमकर संघर्ष हुआ। सड़क पर लाठी डंडे चलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मारपीट में पांच लोगों के सिर फट गए। घटना के काफी देर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने लाकर बिना किसी एफआईआर के सिर्फ उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। इलाकाई लोगों का कहना है कि चौकी पुलिस की भूमिका ठीक न होने के कारण दोनों पक्षों में आए दिन टकराव होता है।
विज्ञापन

कोतवाल इमरान खां का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी नूरजहां पत्नी वहीद का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने घर पर थी, तभी मोहल्ले में ही रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य बसीम, कल्लू, तौसीफ, लल्लू आदि कुछ लड़कों के संग जबरन घर में घुसे और मारपीट करने लगे। हमलावरों ने उन्हें व उनके परिवार के तौसीफ, शहीद, तौफीक, रहीस आदि को जमकर मारापीटा। मारपीट घर से निकलकर बाहर सड़क तक आ गई। दोनों पक्ष से कुछ और लोग भी आ गए। इसके बाद
जमकर लाठी डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों से करीब पांच लोगों के सिर पर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। मारपीट से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। वसीम का आरोप है कि तौसीफ के घरवालों ने उसे घर में घसीटकर मारापीटा है। इलाकाई लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसमें चौकी पुलिस की भूमिका ठीक न होने से हर बार इसी तरह संघर्ष होता है। यदि जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है। लेनदेन शहीद और वसीम के बीच में है। नूरजहां का आरोप है कि पुलिस उसकी तहरीर ही नहीं ले रही है। जबकि इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल दोनों पक्षों से आठ लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें