फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई रोड पर हटवाया गया अतिक्रमण

Sat, 04 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अतिक्रमण में रखे गए सामान को उठवाते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को मारकंडेयश्वर से उरई रोड की ओर अफसरों के काफिले के बीच नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों कासामान भी जब्त कर लिया गया। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला व सीओ अवधेशकुमार शुक्ला की मौजूदगी में शनिवार को पालिका के ईओ विनोद कुमार सोलंकी, जेई
विज्ञापन


सतीश कमल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभय सिंह आदि पूरे तामझाम के साथ अतिक्रमण हटाने निकले। अभियान में कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा, एसआई रवींद्रकुमार त्रिपाठी, आदि भारी पुलिस बल व पालिका के सफाई कर्मियों की पूरी फौज ने मारकंडेयश्वर तिराहे से उरई रोड पर अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। इस दौरान बीच रास्ते में

रखे ढालों, छपरों आदि को उठवा लिया गया। इसके अलावा तिराहे पर बनी दुकानों की नालियां जो दुकानदारों ने दबा रखीं थीं, तुड़वा कर नालियां खुलवा दीं। एसडीएम ने कहा है कि शासन अतिक्रमण को लेकर बिल्कुल सख्त है और यह अभियान लगातार तब तक जारी रहेगा जब तक कि एक भी अतिक्रमण सड़क पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें