फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बोलेरो की टक्कर से डीजे लोडर पलटा, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (उरई)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ बजे जगम्मनपुर से एक किलोमीटर दूर रामपुरा रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने डीजे लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सड़क पर पलट गया, जबकि बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में लोडर सवार करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


औरैया के चैनपुर निवासी बैंड पार्टी के सदस्य डीजे का सामान लेकर मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मछंड में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लोडर में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में इसाक अली (46), अलफैज (20), हसन अली (35), फैजल और अभि (25) समेत आठ लोग घायल हुए। सभी औरैया के निवासी बताए गए हैं।

सूचना पर जगम्मनपुर चौकी प्रभारी रमाकांत सिंह और उपनिरीक्षक गिरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को सीएचसी रामपुरा पहुंचाया गया। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें