फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टांप वेंडर हड़ताल पर, 15 हजार की बिक्री प्रभावित

विज्ञापन
फोटो- 08 तहसील परिसर में हड़ताल करते स्टांप वेंडर। संवाद
विज्ञापन
उरई। तहसील परिसर में कथित रूप से सक्रिय दलालों के हस्तक्षेप के विरोध में स्टांप वेंडरों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। वेंडरों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तहसील परिसर में दलालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की। हड़ताल के चलते करीब 15 हजार रुपये के स्टांप की बिक्री प्रभावित होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में स्टांप वेंडरों ने बताया कि तहसील उरई परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों नागरिक अपने राजस्व, आवासीय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते हैं। आरोप है कि परिसर में कुछ लोग कथित तौर पर दलाल के रूप में सक्रिय हैं। ये लोग ग्रामीणों और आम लोगों को काम जल्द कराने का झांसा देकर भ्रमित करते हैं और उनसे अवैध धन की उगाही करते हैं। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। वेंडरों के मुताबिक, हड़ताल के कारण करीब 15 हजार रुपये के स्टाम्प की बिक्री प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें