फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन पुलिस ने 56 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ कराए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में बरामद 102.049 किलोग्राम नशीले पदार्थों का न्यायालय की अनुमति के बाद विनष्टीकरण कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 56 लाख 1 हजार 200 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के इंसिनरेटर (भट्ठी) में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार विनष्टीकरण की कार्रवाई न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद की गई।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 102.024 किलोग्राम गांजा तथा 25 ग्राम स्मैक शामिल है। पुलिस विभाग के मुताबिक 1 मार्च 2026 से चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में कुल 1626.7957 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 71 लाख 8 हजार 880 रुपये है।
विज्ञापन

एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण कर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें