फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा (उरई)। ससुर के साथ दोपहर में मायके से आई नवविवाहिता ने रात में किसी समय फांसी लगा ली। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोटरा थानाक्षेत्र के बिनौरा गांव निवासी विशंभर अहिरवार पीएसी से सेवानिवृत्त हवलदार हैं। शुक्रवार को वह अपनी पुत्रवधू सुमन (26) को इसी थानाक्षेत्र के सैदनगर से विदा कराकर ससुराल लाए थे। रात में किसी समय सुमन ने कमरे में बंद होकर साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। ससुर ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने बहू को आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो बहू फांसी पर लटकी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
परिजनों ने बताया कि सुमन की शादी नौ दिसंबर 2021 को हुई थी। वह एक माह से मायके सैदनगर में थी। सुमन के पति अनिल मेरठ में रहकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। ससुर अपनी बहू के फांसी लगाने का कोई कारण नहीं बता सके। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह का कहना है कि मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें