कालपी। लंबे समय से संगीन मामलों में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कालपी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु का सामान बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने जोल्हूपुर स्थित वन विभाग के वॉच टावर के पास घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी रामचबूतरा निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कालपी कोतवाली में मामले दर्ज हैं, उसी में यह फरार चल रहा था।